Register 2 Bihar: बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से आप Register 2 (जमाबंदी पंजी-II) ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही यह पोर्टल आपको खाता विवरण, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल-खारिज जैसी अन्य भूमि संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।
| विषय | विवरण |
| विषय | Register 2 (रजिस्टर 2) जमाबंदी पंजी |
| पोर्टल | Bihar Bhumi (Land Record Bihar) |
| अधिकृत वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in |
Register 2 Bihar देखने की प्रक्रिया
रजिस्टर 2 (जमाबंदी पंजी) पेज पर आने के बाद सबसे पहले अपना जिला और अंचल चुनें, फिर Proceed बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मौजा का चयन करें और नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक माध्यम से रजिस्टर 2 खोज सकते हैं:
- भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या से खोजें
- रैयत के नाम से खोजें
- प्लॉट नंबर से खोजें
- खाता नंबर से खोजें
- जमाबंदी संख्या से खोजें
- समस्त पंजी-II को नाम के अनुसार खोजें
इनमें से जो भी जानकारी आपके पास उपलब्ध है, उसके अनुसार उपयुक्त विकल्प चुनें।
उदाहरण के लिए, यदि आप रैयत के नाम से खोज करना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें, सुरक्षा कोड भरें और फिर Search बटन पर क्लिक करें।

आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, आपके स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी (रजिस्टर 2) की सूची दिखाई देगी। इस सूची में अपने रजिस्टर 2 के सामने दिए गए “देखें” (View) आइकॉन पर क्लिक करें।

अंत में, आपके सामने Bihar Bhumi Jankari Register 2 (जमाबंदी पंजी-II) की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। यहाँ आपको अंतिम लगान का विवरण तथा दाखिल-खारिज संबंधी विवरण जैसी सभी आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।